उत्तर प्रदेशमहराजगंज

कुत्ते को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक, किशोर की मौत; दो घायल


गंभीर रूप से घायल युवक बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार


परतावल /महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नटवा जंगल में बुधवार सुबह सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की जान चली गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य युवक घायल हो गए। हादसे की वजह सड़क पर अचानक आए कुत्ते को बचाने की कोशिश बताई जा रही है। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छा गया। किशन की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


जानकारी के अनुसार, महदेवा उर्फ बलुआभार निवासी धर्मेंद्र का 16 वर्षीय बेटा किशन बुधवार सुबह करीब नौ बजे बाइक से जा रहा था। बाइक पर उसके साथ जितेंद्र और सागर भी सवार थे। इसी दौरान नटवा जंगल के पास अचानक सड़क पर कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में किशन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जितेंद्र और सागर घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सागर को हल्की चोटें आईं, जबकि जितेंद्र की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया गया।

हादसे की सूचना मिलने पर श्यामदेउरवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई, परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया । थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}