जनता को भ्रमित करना राष्ट्र के खिलाफ साजिश :  शंकर पोखरेल

मनोज कुमार त्रिपाठी

भैरहवा /नेपाल! नेपाल की नेकपा (एमाले) पार्टी के नेता शंकर पोखरेल ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री जैसे जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ झूठे आरोप तैयार कर जनता को भ्रमित करना, राष्ट्र और जनता के खिलाफ साजिश है।

शंकर पोखरेल ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, “किसी भी समाज के लिए साजिश और अराजकता वह जहर का पेड़ है, जो उस समाज के भविष्य को नष्ट करता है। ऐसे साजिशों और अराजकता से राष्ट्र और समाज को बचाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।

यह बयान उस विवाद के बाद आया है, जब मेडिकल एंटरप्राइजेज के मालिक दुर्गा प्रसाई ने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली पर झूठे आरोप लगाए। दुर्गा प्रसाई ने आरोप लगाया कि कंबोडिया स्थित स्मार्ट एजियाटा टेलीकॉम कंपनी से प्रधानमंत्री ओली का संबंध है। इन आरोपों के बाद शंकर पोखरेल ने यह प्रतिक्रिया दी।

पुलिस का कहना है कि प्रसाई ने फर्जी दस्तावेज बनाकर प्रचार किया। फिलहाल, दुर्गा प्रसाई पुलिस की हिरासत में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *