हिमाली सामुदायिक सेवा केंद्र की कार्यकारिणी गठित, सुरेंद्र जंग राणा सर्वसम्मति से चुने गए पुनः अध्यक्ष

मनोज कुमार त्रिपाठी
भैरहवा नेपाल! हिमाली सामुदायिक सेवा केंद्र सामुदायिक पुलिस सेवा सिद्धार्थ नगर-7, 8 एवं 9 बुद्ध चौक, भैरहवा की 15 वीं आम बैठक एवं 9 वां सत्र शनिवार को भैरहवा में संपन्न हुआ। सम्मेलन में पुनः सर्वसम्मति से सुरेंद्र जंग थापा की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। चुनाव अधिकारी अधिवक्ता राममणि भुर्तेल ने बताया कि सुंदर गुप्ता को उपाध्यक्ष, विष्णु मरासिनी को सचिव, खगेंद्र शर्मा काफ्ले को सचिव, सरिता राणा को सह सचिव और बसंत कुमार लाल कर्ण को कोषाध्यक्ष चुना गया है।
चुनाव समिति के अनुसार राम प्रसाद सापकोटा, सलाउद्दीन पठान, प्रेमलाल यादव, लेखनाथ भट्टराई, यादव प्रसाद पाठक, राधा भट्टराई, निर्मला श्रेष्ठ, रामवृक्ष अहीर, भावी लाल पौड़ेल, मोती प्रसाद पौड़ेल, दीपेंद्र पौड़ेल, लक्ष्मी देवी पांडे और गोविंद प्रसाद ज्ञवाली को सदस्यों के रूप में चुना गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए जिला पुलिस कार्याल यूय रूपंदेही के मुख्य पुलिस अधीक्षक (एसपी) रणजीत सिंह राठौर ने कहा कि सामुदायिक पुलिस के साथ समन्वय से समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखना आसान हो गया है।
नेपाल रेड क्रॉस सोसाइटी रूपंदेही के अध्यक्ष दीपक क्षेत्री न्योपाने, सिद्धार्थनगर नगर पालिका के निवर्तमान उप प्रमुख उमा काफ्ले, सिद्धार्थनगर-9 के वार्ड अध्यक्ष शेषकांत भंडारी, सामाजिक कार्यकर्ता भरत कुमार पोखरेल, पुलिस निरीक्षक अमृता के.सी., दुर्गा सामुदायिक सेवा केंद्र सिद्धार्थनगर 3, 5 एवं 6 के अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता एवं अन्य ने संबोधित किया।
कार्यक्रम सेवा केंद्र अध्यक्ष सुरेंद्र जंग थापा की अध्यक्षता, उपाध्यक्ष सुंदर गुप्ता के स्वागत एवं सचिव विष्णु मरासिनी के संचालन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सचिव एवं कोषाध्यक्ष की रिपोर्ट को सर्वसम्मति से पारित किया गया।