जिला विद्यालय निरीक्षक ने आज परतावल में संस्कृत विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

उपस्थित पंजिका में था 86 छात्रों का नामांकन पर मौके पर एक भी छात्र उपस्थित नहीं

हर्षोदय टाइम्स /राममिलन गुप्ता

परतावल / महराजगंज! आज नगर पंचायत परतावल में स्थित मदन मोहन मालवीय संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ( संस्कृत पाठशाला) का जिला विद्यालय निरीक्षक ने औचक निरीक्षण किया। विद्यालय में अचानक पहुंचे डीआईओएस तो लोग दंग रह गए। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा विद्यालय के अध्यापक, शैक्षिक गुणवत्ता, अनुशासन, और प्रशासनिक व्यवस्था की जांच किया गया। जांच में जहां एक तरफ शैक्षिक गुणवत्ता बिल्कुल नदारद मिला, वहीं विद्यालय में कुल नामांकित 86 विद्यार्थियों में एक भी विद्यार्थी विद्यालय में उपस्थित नहीं मिला।

जांच के दौरान अध्यापक क्रान्ति कुमार रावत का अध्यापक उपस्थिति रजिस्टर में अवकाश हेतु आवेदन पड़ा मिला और प्रधानाध्यापिका रचना सिंह ने आकस्मिक छुट्टी का हवाला देते हुए कहा कि मेरे बच्चे का तबीयत खराब होने के कारण मैं बच्चे को लेकर अस्पताल में ईलाज करा रही हूं । विद्यालयी सुविधाओं में बुनियादी सुविधाएं जैसे पानी, शौचालय, साफ-सफाई, और बिजली की उपलब्धता नाम मात्र की रही।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यालय के रख रखाव एवं साफ-सफाई, शिक्षण कार्य पर नाराजगी जताया और पठन-पाठन एवं छात्रों की उपस्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि आदत में सुधार नहीं हुआ तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *