श्री काशी विश्वनाथ धाम में फरवरी माह में प्रतिदिन दर्शनार्थियों की संख्या का विवरण

महाकुम्भ 2025 के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में महाकुम्भ के पलट प्रवाह के कारण दर्शनार्थियों की संख्या में वृद्धि हुई है। दर्शनार्थियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन ने श्री काशी विश्वनाथ धाम में विशेष व्यवस्था की है। मंदिर परिसर में अतिरिक्त कार्मिकों की तैनाती, स्वास्थ्य सुविधाएं और स्वच्छता व्यवस्था हेतु अतिरिक्त प्रबंध किए गए हैं।

दर्शनार्थियों की सुगमता हेतु विशेष मार्ग दर्शन एवं लाइन व्यवस्था भी बनाई गई है जिससे सहज एवं सुरक्षित व्यवस्था रहे।

श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शनार्थियों की संख्या का विवरण:

03 फ़रवरी 2025: 5,84,224 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
04 फ़रवरी 2025: 5,09,133 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
05 फ़रवरी 2025: 4,89,223 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
06 फ़रवरी 2025: 4,56,586 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
07 फ़रवरी 2025: 4,94,854 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
08 फ़रवरी 2025: 6,21,307 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
09 फ़रवरी 2025: (सायं 07:00 बजे तक) 4,39,690 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *