अज्ञात लोगों ने चाय विक्रेता को मारकर किया घायल

वाराणसी: मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के जलाली पट्टी में उस समय हड़कंप मच गया जब अज्ञात तीन युवक और एक युवती ने एक युवक को मारने लगे। यह घटना देख आस पास के लोग जब चोटिल चाय विक्रेता सिंकंदर कुमार (24 वर्ष)  पास पहुचे तो सभी मनबढ़ भाग खड़े हुए। मालूम हो कि अज्ञात तीन लड़के व एक लड़की अचानक हमला करके भाग गए। आस- पास लोगो के अनुसार युवक को खलबत्ते व चाकू से वार कर घायल किया गया है। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मौके पर पहुची पुलिस ने युवक को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *