उत्तर प्रदेशमहराजगंज

घुघली में युवक का संदिग्ध हालात में शव मिला, जेब से मिला सुसाइड नोट

बिमलेश कुमार पाण्डेय


महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत खुशहालनगर रेलवे स्टेशन के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।


मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान श्याम कुमार (पुत्र स्व. गणेश) निवासी वार्ड नंबर 9, घुघली, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। गुरुवार को खुशहालनगर स्टेशन के पास युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले लिया।


पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। नोट में युवक ने लिखा है कि वह अपने जीवन से हार चुका है और उसके इस कदम के लिए वह स्वयं जिम्मेदार है, इसमें उसके परिवार का कोई दोष नहीं है।


इस संबंध में थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}