उत्तर प्रदेशमहराजगंज

शिक्षक दिवस पर इंपीरियल इंटरमीडिएट कॉलेज में हुआ भव्य आयोजन


विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों से दिखाई प्रतिभा, शिक्षकों को डायरी भेंट कर किया सम्मानित


महराजगंज। सदर ब्लॉक के ग्राम सभा बभनौली स्थित इंपीरियल इंटरमीडिएट कॉलेज में शुक्रवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं विद्यालय प्रबंधन द्वारा मां सरस्वती तथा भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया।


कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न रचनात्मक एवं कलात्मक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

छात्र-छात्राओं ने अपनी कक्षाओं को आकर्षक ढंग से सजाकर कक्षा अध्यापकों का सम्मान किया और उन्हें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह एवं सम्मान का माहौल बना रहा।


कार्यक्रम में कक्षा 11 की छात्रा सलोनी चौरसिया ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का सुंदर चित्र बनाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। उसकी कलात्मक प्रतिभा की उपस्थित लोगों ने सराहना की। विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर जफरे आलम खान ने सलोनी चौरसिया को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।


समापन अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी शिक्षकों को डायरी भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों का मार्गदर्शन और योगदान विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}