दिल्ली

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बड़ी खबर: पाकिस्तानी रेंजर्स ने BSF जवान को हिरासत में लिया

दिल्ली : भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच एक बड़ी घटना सामने आई है। पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में एक भारतीय सीमा सुरक्षा बल (BSF) जवान को पाकिस्तानी रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया है। यह जवान, जिसकी पहचान कॉन्स्टेबल पीके सिंह के रूप में हुई है, गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर पाकिस्तानी क्षेत्र में चला गया था।

सूत्रों के अनुसार, यह घटना बुधवार दोपहर की है, जब कॉन्स्टेबल सिंह 182वीं बटालियन के साथ ड्यूटी पर थे। कुछ किसानों के साथ सीमा के पास खेतों में छाया में आराम करने के दौरान वह अनजाने में सीमा पार कर गए। पाकिस्तानी रेंजर्स ने तुरंत उन्हें हिरासत में ले लिया।

इस घटना के बाद दोनों देशों की सेनाओं के बीच तनाव बढ़ गया है। BSF और पाकिस्तानी रेंजर्स के बीच जवान की सुरक्षित रिहाई के लिए फ्लैग मीटिंग शुरू हो चुकी है। भारतीय सेना और BSF के अधिकारी जवान की जल्द रिहाई के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव पहले से ही चरम पर है।

पंजाब के इंडो–पाक बॉर्डर पर पाकिस्तानी रेंजर्स, BSF जवान PK सिंह को पकड़कर अपने साथ ले गए। पाकिस्तानी मीडिया में जवान के 2 फोटो जारी हुए हैं। एक फोटो में आंख पर पट्टी बंधी है। दूसरे में वो AK–47 और पानी बोतल संग खड़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}