दोनो फरार आरोपियों को नही पकड़ पाई मंडुवाडीह पुलिस

संवाददाता काशीनाथ पाण्डेय वाराणसी

वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत  जागृति नगर शिवदासपुर  में  23 मई को संदिग्ध परिस्थिति में अधेड़ का शव मिला था। मृतक के भाई का आरोप था कि उनके भाई के साथ एक मुस्लिम महिला 13 वर्षो से रहती थी,लेकिन घटना के बाद से अब तक फरार है। जिसका अभी तक मंडुवाडीह पुलिस पता नही लगा पायी है।

इसके अलावा  28 मई को प्रमोद कुमार सिंह के मकान के कमरे में महिला का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिला था। जिसे विवेक सोनी नामक व्यक्ति ने लोगो से अपनी पत्नी बताया था। मकान मालिक ने बताया कि कमरे से दुर्गंध आने पर 112 को सूचना दिया था। अभी तक विवेक सोनी निवासी पश्चिम बिहार दिल्ली का पता नही चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *