एम्स ने विकसित की दुनिया की सबसे सुरक्षित मिर्गी सर्जरी ‘रोटेख’, मात्र 60 मिनट में संभव होगा उपचार

नई दिल्ली। मिर्गी के इलाज के क्षेत्र में एम्स दिल्ली के न्यूरोसर्जन विशेषज्ञों ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। संस्थान ने ‘रोटेख’ नामक दुनिया की सबसे सुरक्षित और अत्याधुनिक मिर्गी सर्जरी तकनीक विकसित की है, जिसके माध्यम से अब रोगियों का उपचार सिर्फ 60 मिनट में संभव हो सकेगा।
विशेषज्ञों के अनुसार, रोटेख तकनीक पारंपरिक मिर्गी सर्जरी की तुलना में अधिक सुरक्षित, कम दर्दनाक और न्यूनतम जोखिम वाली है। इसमें उन्नत न्यूरो-नेविगेशन और माइक्रो-इंस्ट्रूमेंट तकनीक का प्रयोग किया जाता है, जिससे मस्तिष्क के प्रभावित हिस्से को सटीकता के साथ उपचारित किया जाता है।
एम्स का दावा है कि यह तकनीक खासतौर पर उन मरीजों के लिए वरदान साबित होगी, जो लंबे समय से दवाओं के बावजूद मिर्गी के दौरे झेल रहे हैं। नई सर्जरी विधि के सफल होने से देश-दुनिया में मिर्गी उपचार की दिशा में एक नई उम्मीद जगी है।



