नई दिल्लीमहराजगंज

दिल्ली की रैली में महराजगंज का दमखम, सियासी संदेश हुआ मुखर

नई दिल्ली/महराजगंज। देश की राजधानी में आयोजित कांग्रेस की रैली में महराजगंज जनपद की भागीदारी चर्चा का केंद्र रही। सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने न सिर्फ जनपद की संगठनात्मक मजबूती का प्रदर्शन किया, बल्कि केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध की आवाज भी बुलंद की।

रैली के दौरान “वोट चोरी बंद करो” जैसे नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संकल्प दोहराया। नेताओं ने कहा कि यह जुटान महज भीड़ नहीं, बल्कि जनता के बीच राजनीतिक चेतना के नए दौर की शुरुआत है।

इस अवसर पर विधायक फरेन्दा वीरेंद्र चौधरी और जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व में महराजगंज से पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने मंच से स्पष्ट संदेश दिया कि भाजपा की कथित कूटनीतियों के खिलाफ आम जनमानस अब जाग चुका है। नेताओं ने भरोसा जताया कि जनता की आवाज सड़क से लेकर संसद तक मजबूती से उठाई जाएगी।

रैली में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद सहित जिला व पंचायत स्तर के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। समापन पर वक्ताओं ने संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को तेज करने का आह्वान किया, जिससे आने वाले समय में राजनीतिक बदलाव की जमीन और मजबूत हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}