अलीगढ़उत्तर प्रदेश

चीन से मिला था 1500 करोड़ का टारगेट, 500 करोड़ की ठगी से पहले पुलिस ने तोड़ा साइबर गिरोह


अलीगढ़। उत्तर प्रदेश पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। अलीगढ़ पुलिस ने छह राज्यों में फैले एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 12 शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह चीन और हांगकांग से संचालित हो रहा था और शेयर बाजार में 200 गुना मुनाफे का लालच देकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करता था।


पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह को चीन से 1500 करोड़ रुपये की ठगी का टारगेट दिया गया था। आरोपी अब तक करीब 500 करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दे चुके थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। ठग सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स के जरिए लोगों से संपर्क कर फर्जी ट्रेडिंग ऐप और लिंक के माध्यम से निवेश कराते थे।
पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य देश के अलग-अलग राज्यों में फर्जी खातों, सिम कार्ड और डिजिटल वॉलेट के जरिए रकम को इधर-उधर करते थे। गिरफ्तार आरोपियों के पास से कई मोबाइल फोन, लैपटॉप, एटीएम कार्ड, फर्जी दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए हैं।


वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस नेटवर्क के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की भी जांच की जा रही है और ठगी की कुल रकम और पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ सकती है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}