भावी जिला पंचायत सदस्य अतुल पटेल ने दी होली की शुभकामनाएं

रंगों के पर्व पर अतुल पटेल ने कहा प्रेम और सौहार्द से मनाएं होली
परतावल /महराजगंज । विकासखंड परतावल क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसहिया बुजुर्ग स्थित निधि गैस सर्विस ग्रामीण वितरक के प्रोपराइटर एवं भावी जिला पंचायत सदस्य अतुल पटेल उर्फ गगन ने होली के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों एवं जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
अपने शुभकामना संदेश में भाजपा युवा नेता अतुल पटेल ने कहा कि होली का पर्व भारतीय संस्कृति की जीवंत पहचान है, जो आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। रंगों का यह उत्सव समाज में व्याप्त मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि होली हमें सामाजिक समरसता, एकता और पारस्परिक सहयोग का संदेश देती है।
अतुल पटेल ने कामना की कि रंगों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे। उन्होंने लोगों से सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल होली मनाने की अपील करते हुए समाज में आपसी सद्भाव बनाए रखने तथा क्षेत्र के विकास में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि त्योहारों के माध्यम से समाज को जोड़ने और सकारात्मक सोच को आगे बढ़ाने की जरूरत है, जिससे क्षेत्र निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर हो सके।



