उत्तर प्रदेशमहराजगंज

देश का चहुंमुखी विकास ही विकसित भारत का संकल्प – पंकज चौधरी

समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का पहुंच रहा है लाभ- ऋषि त्रिपाठी विधायक

उमेश चन्द्र त्रिपाठी


महराजगंज : भारत हर क्षेत्र में आज जिस गति से प्रगति कर रहा है। 2047 से पहले देश विकसित भारत बन जाएगा। सरकार की योजनाओं का लाभ हर लाभार्थी तक पहुंच रहा है। योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर आम लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।


उक्त बातें आज सोमवार को नौतनवां विकास खंड के बरगदवा बाजार में स्थित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं महराजगंज के सांसद पंकज चौधरी ने कही।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विकसित भारत बनाने का लक्ष्य लिया गया है और उस दिशा में देश आगे बढ़ रहा है। देश में परिवर्तन आया है इसलिए देश को विकसित देश बनाने का संकल्प ले रहे हैं।


विधायक नौतनवां ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा आम लोगों के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। वह समाज के अंतिम व्यक्ति पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होने मोदी के रोजगार गारंटी का भव्य स्वागत किया।


इसके पहले केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और विधायक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूवात किया।
आयुष्मान कार्ड धारकों को कार्ड ,आवास योजना के लाभार्थियों को चाभी,नरेगा भजदूरो को प्रमाण पत्र भी अतिथियों द्वारा दिया गया। विधायक और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री,ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया का 51 किलो का भव्य फूल माला पहनकर स्वागत किया गया। ब्लॉक प्रमुख नौतनवां राकेश कुमार मद्धेशिया ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया।


इस मौके प्रमुख रूप से बाबू नंदन शर्मा, बच्चू लाल चौरसिया, विष्णु देव चौरसिया,प्रदीप पांडे, प्रभु नाथ त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान,जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}