इंडो नेपालमहराजगंज

सोनौली और ठूठीबारी बार्डर पर दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों ने दीपावली पर्व पर मिठाई का किया आदान-प्रदान, किया खुशी का इजहार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज (हर्षोदय टाइम्स) : दीपावली पर्व पर भारत-नेपाल के सोनौली और ठूठीबारी बार्डर पर दोनों देशों के सीमावर्ती अधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई का गिफ्ट देकर दीपावली पर्व का इजहार किया।


बता दें कि बीते 12 नवंबर को जहां एक तरफ पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ दीपावली पर्व मनाया गया वहीं दूसरी तरफ भारत-नेपाल के सोनौली और ठूठीबारी बार्डर पर भारत और नेपाल के सीमावर्ती अधिकारियों ने गिफ्ट में मिठाई देकर दीपावली पर्व मनाया और खुशी का इजहार किया।

इस अवसर पर भारतीय सीमा से सटे नेपाल के इलाका प्रहरी कार्यालय बेलहिया के इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार विष्ट ने कहा कि भारत और नेपाल का सदियों पुराना रिश्ता है ऐसे में जब भी कोई पर्व आता है हम लोग गिफ्ट में मिठाई का आदान-प्रदान कर खुशी का इजहार करते हैं।

सोनौली कोतवाली के प्रभारी अभिषेक सिंह ने कहा कि नेपाल हमारा मित्र राष्ट्र है ऐस में हम लोग नेपाल के अधिकारियों के साथ भी हर त्योहार में खुशी बांटने का काम करते हैं। इसी क्रम में दीपावली पर्व पर गिफ्ट में मिठाई का आदान-प्रदान किया गया है।

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 22 वाहिनी के सहायक कमांडेंट ने कहा कि पड़ोसी राष्ट्र होने के नेपाल से हमारा बहुत ही गहरा रिश्ता है। हर त्योहार हम लोग मिलजुल कर मनाते हैं। वहीं दूसरी तरफ ठूठीबारी बार्डर पर एसएसबी के निरीक्षक जयंता घोष ने ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी अलका राय और नेपाल के सशस्त्र प्रहरी बल के अधिकारियों को गिफ्ट में मिठाई का आदान-प्रदान किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दीपावली सुख समृद्धि और खुशहाली का त्योहार है इसे मिल जुल कर सौहार्दपूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनान चाहिए। नेपाल हमारा पड़ोसी और मित्र राष्ट्र है ऐसे में हमारा दायित्व और बढ़ जाता है की उनके साथ हर त्योहार मनाकर खुशी का इजहार किया जाए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भारत और नेपाल के पुलिस कर्मी और एसएसबी के जवान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}