उत्तर प्रदेशवाराणसी

विजय नगरम मार्केट के दुकानों को अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम, निगम का निर्देश अब नहीं मिलेगी मोहलत

सोमवार तक खुद हटाएँ निर्माण, नहीं तो सील होंगी दुकानें

काशीनाथ पाण्डेय ब्यूरो

वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन के ठीक सामने स्थित विजय नगरम मार्केट में शनिवार को नगर निगम की टीम ने निरीक्षण कर दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने का अंतिम अल्टीमेटम दिया। अधिकारियों ने साफ कहा कि सोमवार तक अतिक्रमण स्वयं न हटाने पर प्रशासन सीधे कार्रवाई शुरू कर देगा।

अधिकारियों के मुताबिक, पहले भी विजयनगरम क्षेत्र में दुकानों पर वशीकरण (नियमन) संबंधी आदेश जारी हुए थे, लेकिन तय समय सीमा बीतने पर भी अपेक्षित पहल नहीं की गई। इस बार टीम ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए दो टूक कहा कि समय सीमा पार होते ही दुकानें सील की जाएँगी और आगे चलकर विधिक प्रक्रिया के तहत निर्माण ध्वस्त कराया जाएगा।

निगम के अधिकारियों ने बताया कि विजयनगरम और न्यू विजयनगरम मार्केट की कुल 52 दुकानें कार्रवाई की जद में हैं । इनमें पुरानी मार्केट की 18 और नई मार्केट की 34 दुकानें शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि अब किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी।


इसी क्रम में नगर निगम टीम ने विजय नगरम मार्केट में अतिक्रमण विरोधी अभियान भी चलाया। कई अवैध रूप से लगी दुकानें हटवायी गईं। टीम ने पाँच किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद कर 14,900 रुपये का जुर्माना भी वसूला। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देश पर शहर में ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रहने की बात कही गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}