उत्तर प्रदेशमहराजगंज

बाइक की डिक्की से डेढ़ लाख रुपये चोरी, पुलिस जांच में जुटी


घुघली नगर के सुभाष चौक पर दिनदहाड़े वारदात, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

हर्षोदय टाइम्स/बिमलेश कुमार पाण्डेय

घुघली (महराजगंज)। घुघली नगर के सुभाष चौक पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चोरों ने भीड़भाड़ वाले इलाके में एक बाइक की डिक्की से डेढ़ लाख रुपये उड़ा लिए। दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले की जांच घुघली और कोठीभार थाना पुलिस संयुक्त रूप से कर रही है।

जानकारी के अनुसार, कोठीभार थाना क्षेत्र के बसडिला निवासी श्रीकिशुन अपनी बहू मंजू के साथ घुघली स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से डेढ़ लाख रुपये निकालकर घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने सुभाष चौक स्थित एक दुकान पर रुककर बहू को लिट्टी-चना खिलाया और फिर सब्जी लेने चले गए। घर पहुंचने पर जब उन्होंने बाइक की डिक्की खोली तो रुपये गायब मिले।

घटना की जानकारी होते ही श्रीकिशुन ने अपनी बहू के साथ वापस सुभाष चौक पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि बैंक से रुपये निकालने के बाद सिसवा रोड स्थित पेट्रोल पंप पर तेल भराया था और बन्नी ढाला के पास एक मेडिकल स्टोर से दवा भी खरीदी थी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी।


घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है, शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}