नौतनवा: श्री खाटू श्याम जी की धूमधाम से निकाली गयी निशान यात्रा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां /महराजगंज: श्री खाटू श्याम शक्ति धाम मंदिर के 6 ठवें स्थापना दिवस के अवसर पर आज नौतनवां कस्बे के ठाकुर मंदिर से श्री श्याम मित्र मंडल समिति द्वारा श्री खाटू श्याम जी की निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा ठाकुर द्वारा से चलकर गुरुद्वारा मार्ग होते हुए हनुमान चौक से होकर गांधी चौक स्थित श्याम शक्ति धाम मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुआ। इस निशान यात्रा में नौतनवां और सोनौली के बड़ी संख्या में महिला पुरुष अलग-अलग जत्थे में भाग लिए। निशांत यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालु निशान के साथ नृत्य करते देखे गए। निशान यात्रा में चल रहे श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा भी किया गया।

निशान यात्रा में नौतनवां नगर के चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी,कृष्ण कुमार बेरीवाला, गौतम जोशी, भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र जायसवाल, भाजपा के व्यापारी नेता संतोष जायसवाल, पवन बेरीवाल, मुकेश बेरीवाल, सभासद राहुल दुबे,अमित यादव, राकेश जायसवाल ,अशोक रौनियार, जयप्रकाश मद्धेशिया, अनिल मद्धेशिया, अनिल जायसवाल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।