उत्तर प्रदेशगोरखपुर

पत्रकार की आवाज ही जनता की आवाज: ई. सरवन निषाद


ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में राधेश्याम पांडेय बने तहसील अध्यक्ष


गोरखपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश की तहसील इकाई चौरी चौरा की एक आवश्यक बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष डॉ. बिपीन शाही की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ई. सरवन निषाद रहे। बैठक में लंबे समय से रिक्त चल रहे तहसील अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम पांडेय को माला पहनाकर नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ई. सरवन निषाद एवं विशिष्ट अतिथियों—चेयरमैन सन्नी जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि व पूर्व चेयरमैन ज्योति प्रकाश गुप्ता, सेंट्रल पब्लिक एकेडमी के चेयरमैन डॉ. अभिमन्यु कुमार दूबे, प्रधानाचार्य रवि कुमार पांडेय सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।


अपने संबोधन में विधायक ई. सरवन निषाद ने कहा कि पत्रकार समाज का चौथा स्तंभ है और “पत्रकार की आवाज ही जनता की आवाज होती है।” उन्होंने चौरी चौरा की ऐतिहासिक महत्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि यह क्रांतिकारियों की धरती है, जिसका नाम विश्व इतिहास में दर्ज है। उन्होंने पत्रकारों को आश्वस्त किया कि जनता और पत्रकारों के हर कार्य में वे सदैव सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे।


इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन वीरेंद्र सिंह एवं प्रदेश सचिव जय प्रकाश गोविंद राव ने भी पत्रकारिता की भूमिका की सराहना की। संस्था के संरक्षक डॉ. अभिमन्यु दूबे ने संगठन को हर संभव सहयोग देने का भरोसा जताया।


कार्यक्रम का संचालन पंडित राजकुमार व्यास ने किया। इस अवसर पर चेयरमैन सन्नी जायसवाल, ज्योति प्रकाश गुप्ता, भाजपा नेता राजकुमार गुप्ता, पंडित हेमंत तिवारी, प्रचार मंत्री बृजेश पाठक, दुर्गा सिंह सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। अंत में नवमनोनीत तहसील अध्यक्ष राधेश्याम पांडेय को बधाई दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}