इंडो नेपालमहराजगंज

रूपंदेही क्रिकेट संघ ने भैरहवा में आयोजित किया होली मिलन समारोह कार्यक्रम

मनोज कुमार त्रिपाठी

भैरहवा नेपाल/महराजगंज! भारतीय सीमा से सटे नेपाल के रूपंदेही जिले में स्थित भैरहवा के सिद्धार्थ नगर रंगशाला स्टेडियम में आज रूपंदेही क्रिकेट संघ की तरफ से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले लगाते हुए होली की शुकामना दी गई।

होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लुंबिनी प्रदेश के सामाजिक विकास मंत्री केसी गुप्ता, एवरेस्ट कत्था मिल्स प्रा लि तिलोत्तमा रूपंदेही के प्रोप्राइटर व समाजसेवी बसंत रोक्का, रूपंदेही क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हरि थापा,धीरज क्षेत्री, संजय गुरूंग,नीरज प्रताप खांड़, क्रिकेट संघ की सदस्य व नगर पालिका की उप मेयर उमा अधिकारी,उदय कुमार मलिक,भरत थापा, विजय सिंह, शेषमणि चौधरी, मनोज भंडारी, कृष्ण कुमार कुंवर, पुनीत पोखरेल, एडवाइजर प्रेम कुमार सेंचुरी, प्रशांत विक्रम मलिक, कृष्ण प्रसाद देवकोटा,महेश भूर्तेल,नेत्र पौडेल ,केशर सिंह भंडारी, दीपेंद्र श्रेष्ठ, देवराज न्योपाने और समीर खान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}