राज्य वित्त और मनरेगा के कार्यों में बड़े पैमाने पर धन के दुरुपयोग की शिकायत , जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित

परतावल ब्लाक के ग्राम सभा मोहदिनपुर बनकटिया का मामला

उमेश चन्द्र त्रिपाठी ब्यूरो

महराजगंज (हर्षोदय टाइम्स)। परतावल ब्लाक के ग्राम सभा मोहदिनपुर बनकटिया के क्षेत्र पंचायत सदस्य इंद्रासन ने गांव में राज्य वित्त व मनरेगा से कराए गए कार्य में धन के दुरूपयोग की शिकायत की है। मामलें को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ ने दो सदस्यीय टीम गठित की है।

शिकायतकर्ता ने अपने पत्र में लिखा है कि ग्राम सभा निवासी हिरामन पुत्र जोखन दुबई में है। राम बहादुर पुत्र कोलइ सिसवा शुगर मिल में काम करते हैं, जबकि छेदी सिंह पुत्र रामचंद्र सिंह पीआरडी में तैनात हैं। पंचायत मित्र मनोज सिंह के द्वारा अपने लोगों को गलत तरीके से हेरा-फेरी कर लाभ पहुंचाने व गलत रूप से सरकारी धन का बन्दर बांट किया गया है। पंचायत मित्र ने इन लोगों के खाते में बिना काम किए मजदूरी भेज दिया है।

इंद्रासन ने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान राजेश गुप्ता, पंचायत मित्र मनोज सिंह और जेइ दिग्विजय नाथ द्वारा बड़े पैमाने पर धांधली की गई है। मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए परतावल ब्लाक की खंड विकास अधिकारी श्वेता मिश्रा ने जांच के लिए एपीओ मनरेगा और एडीओ पंचायत को नामित किया है।

इस मामले में बीडीओ श्वेता मिश्रा ने कहा कि धन के दुरुपयोग संबंधी मामलें की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित किया गया है। रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।

,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *