परतावल में हुआ कृष्णा डायग्नोस्टिक सेंटर का भव्य उद्धाटन

परतावल /महराजगंज । आज नगर पंचायत परतावल कप्तानगंज रोड निकट विधायक आवास के पास अनमोल कृष्ण काम्प्लेक्स तथा कृष्णा डायग्नोस्टिक सेंटर का भव्य उद्घाटन पंचायत इंटर कॉलेज के संरक्षक पूर्व अध्यापक सुधीर कृष्ण त्रिपाठी जी व श्रीदा के द्वारा किया गया । 

इस मौके पर पूर्व प्रधान प्रतिनिधि देवेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि परतावल क्षेत्र के लोगों के लिए खुशी की बात है कि इसके संचालन के बाद अब एक्सरे, इसीजी आदि के लिए क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी ।

इस अवसर पर परतावल के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि देवेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी, हरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी, चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्देशिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य काशीनाथ सिंह, ध्यानेश्वर मणि त्रिपाठी , डा• उत्कर्ष त्रिपाठी, रजत त्रिपाठी , दुर्गेश शुक्ला, अध्यक्ष व्यपार मंडल बलराम गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *