विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने भारत पेट्रोलियम पम्प का फिता काटकर किया उद्घाटन

रतन पाण्डेय

परतावल/महराजगंज  :महराजगंज जनपद के थाना श्यामदेउरवा के अन्तर्गत पिपरपाती चौराहे से 100 मीटर आगे गोरखपुर– महराजगंज हाइवे रोड पर आज बीपीसीएल भारत पेट्रोलियम पंप “जनता फीलिंग स्टेशन” का पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने उद्घाटन कर क्षेत्र के लोगो के लिए एक संसाधन की व्यवस्था कायम किया। जिससे आम जनमानस को तेल संबंधित असुविधा को दूर किया जा सके , इस पेट्रोल पंप के मालिक भाजपा युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह एवम विवेक पटेल को सुभकामनाएं दिए और यह भी कहे की पेट्रोलपम खुल जाने से दो पहिया व चार पहिया वाहनों को काफी सुविधा मिलेगी।


पेट्रोलपंप के उद्घाटन समारोह में भाजपा नेता प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी, देवेंद्र उपाध्याय, अशोक यादव, विधायक प्रतिनिधि नंदू दूबे ,वसिष्ट सिंह ,ब्लॉक प्रमुख संघ अध्यक्ष बेद प्रकाश शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख परतावल आनन्द शंकर वर्मा, विधायक मीडिया प्रभारी कौशल श्रीवास्तव ,अजय गौतम के साथ क्षेत्र के ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य व क्षेत्र के तमाम गणमान्य उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *