स्वच्छता : झाड़ू लगाकर ईओ और चेयरमैन प्रतिनिधि ने दिया स्वच्छता का संदेश

हर्षोदय टाइम्स/ रतन पाण्डेय

परतावल/महराजगंज। स्वच्छ भारत मिशन -2024 अंतर्गत शासन द्वारा निर्देश के क्रम में कल दिन सोमवार को नगर पंचायत परतावल के वार्ड नं 12 (भगत सिंह नगर) में नगर पंचायत परतावल अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री सतीश मद्धेशिया व नगर पंचायत परतावल के अधिशासी अधिकारी कानूप्रिया शाही व वार्ड के सभासद रिंकू सिंह द्वारा छठ घाट व मंदिर पर झाड़ू लगा कर अभियान की शुरुआत किया गया।

जिसमे मुख्य रूप से महराजगंज के DPM , सफाई नायक , सफाई कर्मी , कार्यालय कर्मचारी गण शिवम द्विवेदी, देवराज सिंह राजपूत, कन्हैया शाहनी , दीपक रावत, आनंद गुप्ता समाज सेवी रोशन राय आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *