चिकित्सक दुर्गा प्रसाई गिरफ्तार

मनोज कुमार त्रिपाठी

भैरहवा /नेपाल! मेडिकल प्रैक्टिशनर दुर्गा प्रसाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। व्यवसायी प्रसाई को मंगलवार सुबह भक्तपुर स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें आगे की जांच के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो सीआईबी कार्यालय भेज दिया गया है।

पुलिस की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, कारोबारी प्रसाई ने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रसाई ने प्रधानमंत्री ओली पर कंबोडिया स्थित स्मार्ट एक्सियाटा टेलीकॉम कंपनी में निवेश करने का आरोप लगाया। पुलिस के मुताबिक प्रसाई ने फर्जी दस्तावेज बनवाए और प्रचार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *