उत्तर प्रदेशमहराजगंज

नई उड़ान की दहलीज पर कदम: दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज में भावुक विदाई समारोह

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


भिटौली/महराजगंज। दुर्गावती देवी इंटरमीडिएट कॉलेज, भैंसा में कक्षा 10 एवं 12 के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई समारोह भावनाओं और उत्साह का संगम बन गया। अपने विद्यालयी जीवन की यादों को संजोए विद्यार्थियों ने शिक्षकों और साथियों के बीच एक यादगार पल साझा किया। कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।


समारोह का शुभारंभ साक्षी की सरस्वती वंदना से हुआ, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद दिया, स्नेहा और आयुषी ने मधुर स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की कड़ी में दिव्यांशी, आराध्या, अनुष्का और रिद्धिमा के मनमोहक नृत्य ने तालियों की गूंज से माहौल को जीवंत कर दिया।


कार्यक्रम के दौरान संजीव द्वारा प्रस्तुत ‘तेरी उंगली पकड़कर चला’ गीत ने सभी को भावुक कर दिया। छात्राओं के सामूहिक नृत्य ने समारोह में ऊर्जा और उल्लास भरते हुए इसे यादगार बना दिया। मंच पर प्रस्तुत हर कार्यक्रम ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और आत्मविश्वास को दर्शाया।


इस अवसर पर संजय मणि त्रिपाठी, प्रदीप उपाध्याय, शेषमणि पाण्डेय, राजेंद्र दुबे एवं एजाज खान विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रधानाचार्या करुणामणि पटेल समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी तथा परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}