उत्तर प्रदेशगोरखपुर

डायरेक्ट एडमिशन के नाम पर ठगी! प्रवेश पत्र न मिलने से छात्रा बिलखती घर पहुंची, परिजन ने बुलाई पुलिस


गोरखपुर। कैंम्पियरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मछलीगांव स्थित न्यू सूर्या श्रीमती आतिं देवी जूनियर हाई स्कूल में कथित तौर पर हाई स्कूल में डायरेक्ट एडमिशन दिलाने के नाम पर छात्रा से धनराशि लेने और बाद में प्रवेश पत्र न देने का मामला प्रकाश में आया है। प्रवेश पत्र न मिलने से आहत छात्रा रोते हुए घर पहुंची, जिसके बाद परिजनों ने विद्यालय पहुंचकर विरोध जताया। मामला बढ़ने पर डायल 112 पुलिस को बुलाना पड़ा और विवाद पुलिस चौकी मछलीगांव से होते हुए कैंम्पियरगंज थाने तक पहुंच गया।


जानकारी के अनुसार बरगदही निवासी जोखन जायसवाल की पुत्री खुशी जायसवाल कक्षा पांच से उक्त विद्यालय में अध्ययनरत थी। आरोप है कि विद्यालय प्रबंधन ने उसे कक्षा 9 व 10 में पढ़ाने के नाम पर समय-समय पर धनराशि ली, लेकिन जब उत्तर प्रदेश बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा का प्रवेश पत्र मांगा गया तो नामांकन न होने की बात कही गई। परिजनों का आरोप है कि प्रबंधन ने किसी अन्य व्यक्ति को नामांकन के लिए पैसा देने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। इसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ी और स्थिति हाथापाई तक पहुंच गई।


स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय को केवल कक्षा आठ तक की मान्यता प्राप्त है, इसके बावजूद हाई स्कूल व इंटर की कक्षाएं संचालित कर मनमानी फीस वसूली की जा रही है। सह जिला विद्यालय निरीक्षक को भी पूर्व में मौखिक शिकायतें दी गई थीं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। थानाध्यक्ष कैंम्पियरगंज जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक ने भी प्रकरण की जांच कर उचित कदम उठाने की बात कही है। अब बड़ा सवाल यह है कि छात्रा के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई होगी या मामला दबा दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}