उत्तर प्रदेशवाराणसी

नंबर प्लेट छिपाकर ‘राव साहब’ व ‘यादव’ लिखी बुलेट सीज, पुलिस की सख्त कार्रवाई

काशीनाथ पाण्डेय ब्यूरो वाराणसी


वाराणसी। पांडेयपुर क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान नियमों की अनदेखी कर चल रही एक बुलेट बाइक पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसे सीज कर दिया। संबंधित बाइक (UP65FN3320) पर आगे और पीछे नंबर प्लेट के स्थान पर ‘यादव’ और ‘राव साहब’ लिखकर वास्तविक नंबर को छिपाया गया था।


चेकिंग के दौरान पांडेयपुर चौकी प्रभारी प्रमोद गुप्ता की नजर इस संदिग्ध बाइक पर पड़ी। पुलिस ने जब वाहन चालक से पूछताछ की, तो उसने प्रभाव दिखाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए बाइक को सीज कर दिया।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मोटर वाहन अधिनियम के तहत नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करना और वाहन का वास्तविक नंबर छिपाना दंडनीय अपराध है। ऐसे मामलों में जुर्माना व अन्य कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है।


पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}