उत्तर प्रदेशवाराणसी

वाराणसी में ‘राजा विक्रमादित्य’ पर तीन दिवसीय भव्य नाट्य मंचन का होगा आयोजन

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो



वाराणसी। मडुवाडीह थाना क्षेत्र स्थित BLW ग्राउंड में 3, 4 और 5 अप्रैल को शाम 7:00 बजे से न्याय, वीरता और सुशासन के प्रतीक महान सम्राट राजा विक्रमादित्य के जीवन चरित्र पर आधारित भव्य नाट्य मंचन का आयोजन किया जा रहा है।


यह कार्यक्रम माननीय प्रधानमंत्री की प्रेरणा से मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य आमजन को भारतीय संस्कृति, आदर्श शासन व्यवस्था और ऐतिहासिक मूल्यों से जोड़ना है।

तीन दिवसीय इस आयोजन में कलाकारों द्वारा राजा विक्रमादित्य के न्यायप्रिय, पराक्रमी और जनकल्याणकारी शासन को नाटकीय प्रस्तुति के माध्यम से जीवंत किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

आयोजकों ने वाराणसी और आसपास के लोगों से इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसका आनंद लेने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}