उत्तर प्रदेशवाराणसी
पोखरे में डूबे मासूम की मौत, घंटों की मशक्कत के बाद मिला शव

वाराणसी। कंदवा वार्ड नं. 19 स्थित एक पोखरे में डूबने से एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे का शव बाहर निकाला।
मृतक की पहचान मोहित प्रजापति (पुत्र तुफानी प्रजापति), निवासी अवलेसपुर कंदवा, वाराणसी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।



