उत्तर प्रदेशवाराणसी

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन यूपी का वार्षिक समारोह भव्य रूप से संपन्न


वाराणसी। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की प्रांतीय समिति के गठन का एक वर्ष पूर्ण होने पर सोमवार को बाबतपुर स्थित के जे इंटरनेशनल होटल में भव्य वार्षिक समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन की उपलब्धियों का उत्सव मनाया गया और पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।


गौरतलब है कि 13 अप्रैल 2025 को हुए प्रांतीय चुनाव में महेन्द्रनाथ सिंह को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया था। उनके नेतृत्व में गठित प्रांतीय समिति ने सफलतापूर्वक एक वर्ष पूरा किया, जिसके उपलक्ष्य में यह आयोजन किया गया।


समारोह के दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ सिंह ने प्रदेश संरक्षक डॉ के एन राय, प्रचार मंत्री राजेश अग्रहरि, संरक्षक विजय विनीत तथा कार्यसमिति सदस्य गजेंद्र सिंह के साथ केक काटकर जश्न मनाया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष वाराणसी विन्देश्वरी सिंह ने सभी प्रांतीय पदाधिकारियों का गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।


कार्यक्रम में गाजीपुर के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार वर्मा, जौनपुर के जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना तथा वाराणसी के जिलाध्यक्ष राजकुमार तिवारी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।


सांस्कृतिक प्रस्तुति में ख्यातिप्राप्त गायिका अंशिका सिंह ने मां वाग्देवी की स्तुति प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। साथ ही स्वर कोकिला आशा भोसले की स्मृति में उनके गीतों की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया।


सभा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विन्देश्वरी सिंह ने की। इस दौरान प्रदेश संरक्षक डॉ के एन राय, विजय विनीत और राजेश अग्रहरि ने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती और एकजुटता पर जोर दिया।


प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ सिंह ने अपने संबोधन में बीते एक वर्ष की उपलब्धियों को साझा करते हुए कहा कि अनुशासन और एकजुटता ही संगठन की असली ताकत है। उन्होंने सभी पत्रकारों से संगठन के मान-सम्मान और स्वाभिमान को बनाए रखने की अपील की।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकारों एवं समाजसेवियों की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन सफल और यादगार बन गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}