ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की कप्तानगंज तहसील इकाई की बैठक संपन्न, वरिष्ठ पत्रकार विश्वनाथ शर्मा सम्मानित

कप्तानगंज/कुशीनगर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रा.प.ए.) की कप्तानगंज तहसील इकाई की बैठक रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर में तहसील अध्यक्ष नरेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, पत्रकारों के हितों तथा संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार उपाध्याय उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी सदस्यों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को उनके योगदान के लिए अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। साथ ही संगठन के अन्य सदस्यों को भी जिला अध्यक्ष एवं तहसील अध्यक्ष द्वारा अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।
बैठक में मंडलीय पदाधिकारी नर्मदा सिंह, तहसील उपाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, संजय मिश्रा, सोनू यादव, मुस्तफा अली, रविंद्र गोंड, अशोक मल तथा ब्लॉक प्रभारी रामकोला राजीव कुमार गुप्ता सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।



