उत्तर प्रदेश

50 हजार का इनामी दरिंदा मुठभेड़ में ढेर, 7 साल के मासूम से दुष्कर्म के बाद की थी निर्मम हत्या


उर्स मेले से किया था अपहरण, फिरौती भी मांगी; पुलिस कार्रवाई में एसओजी प्रभारी घायल


हरदोई / महराजगंज। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक दिल दहला देने वाले मामले में पुलिस ने बुधवार को 50 हजार के इनामी बदमाश मेहनूर उर्फ शेहनूर को मुठभेड़ में मार गिराया। आरोपी ने बीते 1 मई को एक 7 वर्षीय मासूम बच्चे का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर दी थी।


घटना मल्लावां थाना क्षेत्र की है, जहां गांव में लगे उर्स मेले से बच्चे को बहला-फुसलाकर अगवा किया गया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने परिजनों से 8 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी थी। रकम बैंक खाते और यूपीआई के जरिए ट्रांसफर कराने का दबाव बनाया जा रहा था।
गन्ने के खेत में छिपाया शव


पुलिस की जांच के दौरान आरोपी के साथियों की निशानदेही पर मासूम का शव पास के एक गन्ने के खेत से बरामद किया गया। आशंका है कि आरोपी ने दुष्कर्म के बाद बच्चे की गला घोंटकर हत्या की और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को गद्दे के नीचे दबा दिया।


घेराबंदी के दौरान हुई मुठभेड़


बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी इलाके में मौजूद है। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी की, लेकिन खुद को घिरता देख मेहनूर ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एसओजी प्रभारी राजेश कुमार के दाहिने हाथ में गोली लग गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली आरोपी के सीने में लगी। गंभीर रूप से घायल हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


कन्नौज का रहने वाला था आरोपी


मृतक आरोपी मेहनूर कन्नौज जिले के ग्राम रौरा निस्तौली का निवासी बताया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की गहन जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}