नई दिल्लीमहराजगंज

निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता के लिए रामनरेश सिंह चौहान सम्मानित


“उत्कर्ष शिखर अवार्ड 2026” से नवाजे गए रहस्य संदेश समाचार पत्र के संपादक


नई दिल्ली। सामाजिक सरोकार, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित राष्ट्रीय कार्यक्रम “उत्कर्ष शिखर अवार्ड 2026” का भव्य आयोजन उर्दू घर, दिल्ली में मीडिया नई सुबह के तत्वावधान में धूमधाम से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में नेचर वेलफेयर काउंसिल द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता अभियान को विशेष रूप से आगे बढ़ाया गया। आयोजन में जीव एकता फाउंडेशन का सामाजिक सहयोग भी रहा।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली सरकार की बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश व्यास रहे। वहीं पूर्व निगम पार्षद एवं भाजपा महिला मोर्चा शाहदरा की जिला अध्यक्ष श्रीमती अपर्णा गोयल, पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. कमल टावरी, हनुमान सेवा मंडल के अध्यक्ष सुनील गर्ग, सुदर्शन न्यूज़ राष्ट्रीय निर्माण के राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. पवन आर्या, “योग करो निरोगी काया” अभियान के योगी तिलक राज धीमन, नारी जागरण शक्ति के संस्थापक सुरेंद्र कुमार शर्मा, हरित सेवा मिशन के अध्यक्ष रविंद्र कुमार गुप्ता तथा बलजीत नगर पटेल नगर विकास मंच के संस्थापक रामचंद्र सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के जनपद एटा से प्रकाशित रहस्य संदेश समाचार पत्र के संपादक एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान को पत्रकारिता क्षेत्र में निष्पक्ष, निर्भीक एवं बेबाक लेखनी के लिए “उत्कर्ष शिखर अवार्ड 2026” से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करते ही पूरे सभागार में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी।


इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए पत्रकारों, समाजसेवियों एवं शिक्षाविदों को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण तथा सकारात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}