उत्तर प्रदेशमहराजगंज

महराजगंज पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थानाध्यक्ष व निरीक्षक इधर से उधर


22 पुलिस कर्मियों के तबादले, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने की कवायद


महराजगंज। जनपद पुलिस विभाग में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। जारी सूची के अनुसार निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक स्तर के कुल 22 पुलिस कर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।


जारी आदेश में निरीक्षक धनंजय कुमार राय को अतिरिक्त निरीक्षक थाना भिटौली से प्रभारी निरीक्षक बरगदवा बनाया गया है, जबकि निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक कोल्हुई से प्रभारी थाना श्यामदेउरवा भेजा गया है। निरीक्षक मनोज कुमार राय को प्रभारी निरीक्षक पुरंदरपुर से निरीक्षक अपराध थाना श्यामदेउरवा की जिम्मेदारी दी गई है।


इसके अलावा कई थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह को पुलिस लाइन से थानााध्यक्ष पनियरा, राघवेंद्र सिंह को पनियरा से फरेन्दा, अभिषेक सिंह को श्यामदेउरवा से नौतनवा तथा कुंवर गौरव सिंह को घुघली से कोल्हुई भेजा गया है।


इसी क्रम में सूरज कुमार को कोतवाली से घुघली, विशाल कुमार शुक्ला को पुलिस लाइन से सिंदुरिया, अंकित सिंह को पीआरओ से निचलौल तथा विवेक कुमार सिंह को कोतवाली से परसामलिक का थानााध्यक्ष बनाया गया है।


पुलिस विभाग में हुए इस व्यापक फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि नई तैनाती से अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}