उत्तर प्रदेशकुशीनगर

कप्तानगंज में नए उप निबंधक कार्यालय का वर्चुअल शिलान्यास, आधुनिक भवन से मिलेगी बेहतर रजिस्ट्री सुविधा

हर्षोदय टाइम्स / सगुण शर्मा

कप्तानगंज (कुशीनगर) । कप्तानगंज तहसील परिसर में प्रस्तावित नए उप निबंधक कार्यालय भवन का वर्चुअल शिलान्यास उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। कार्यक्रम के दौरान कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन एवं शिलापट्ट का अनावरण किया। इस अवसर पर रामकोला विधायक विनय कुमार गोंड भी मौजूद रहे।


ज्ञात हो कि कप्तानगंज तहसील की स्थापना वर्ष 2015 में हुई थी, जबकि उप निबंधन (रजिस्ट्री) का कार्य वर्ष 2018 से प्रारंभ हुआ। प्रारंभिक व्यवस्था के तहत उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार द्वारा उपलब्ध कराए गए छोटे भवन में कार्यालय संचालित किया जा रहा था। सीमित स्थान के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में आने वाले अधिवक्ताओं एवं आम नागरिकों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता था।

तहसील के अधिवक्ताओं, उपजिलाधिकारी तथा तहसीलदार द्वारा शासन को नए भवन के निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया था। जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए शासन ने प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की, जिसके बाद नए उप निबंधक कार्यालय भवन के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नए भवन के निर्माण से रजिस्ट्री संबंधी कार्य अधिक सुव्यवस्थित, सुगम एवं पारदर्शी तरीके से संचालित हो सकेंगे, जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।

शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद विजय कुमार दुबे, विधायक विनय कुमार गोंड, डीआईजी गोरखपुर, उपजिलाधिकारी मोहम्मद जफर, तहसीलदार चंदन शर्मा, उप निबंधक अधिकारी कप्तानगंज, भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय खेतान, मंडल अध्यक्ष आनंद पांडेय, हरेराम गुप्त, हीरा पांडेय, उमेश दुबे, विनोद मिश्र, राम प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय पत्रकार उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}