उत्तर प्रदेशमहराजगंज

नगर पालिका अध्यक्ष ने वार्डों में परखी सफाई व्यवस्था


महराजगंज। नगर पालिका परिषद महराजगंज की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने बुधवार को सिविल लाइन सहित विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने वार्डों में साफ-सफाई की स्थिति देखी और सफाई कर्मियों को व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए।


अध्यक्ष ने नियमित रूप से सफाई कराने के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित कर्मियों से सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान सफाई नायक इंद्रासन, लालबहादुर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}