अंतरराष्ट्रीयइंडो नेपाल

नेपाल जल्द बनेगा हिंदू राष्ट्र – ओंकार नाथ पांडे अध्यक्ष नेपाल जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश नंबर 5

मनोज कुमार त्रिपाठी


भैरहवा /नेपाल! नेपाल जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश नंबर 5 के अध्यक्ष ओंकार पांडे और पार्टी के वरिष्ठ नेता संतोष पटेल ने कहा है कि नेपाल जल्द ही हिंदू राष्ट्र बनेगा।

नेता द्वय ने कहा कि नेपाल-भारत का रोटी-बेटी का संबंध है यह अटूट संबंध कोई नहीं तोड़ सकता। हमारे रिश्ते और मजबूत होंगे।

उन्होंने बताया कि नेपाल जनता पार्टी काठमांडू से लेकर लुंबिनी तक रथयात्रा निकालने जा रही है। यह रथयात्रा ऐतिहासिक होगी। नेपाल जनता पार्टी विक्रम संवत 2084 में कमल खिलाने की तैयारी में है। नेपाल जनता पार्टी के लोग अपनी सरकार बनाने की तरह अग्रसर हैं। 2084 नेपाल में नेपाल जनता पार्टी की ही सरकार बनेगी। उन्होंने बताया की नेपाल जनता पार्टी का चुनाव चिन्ह कमल का फूल है। नेपाल में मिशन हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना को लेकर नेपाल जनता पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}