तीन साल से प्रमोश न मिलने से रेलकर्मियों में भारी आक्रोश
हर्षोदय टाइम्स : सतेंद्र कुमार नागवंशी सदर गोरखपुर
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों की एक बैठक मंगलवार को केन्द्रीय कार्यालय पर हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष माधव प्रसाद शर्मा ने की।
इस दौरान रेल कर्मचारियों की समस्याओं को उठाते हुए संघ के महामंत्री विनोद राय ने कह कि लखनऊ मंडल गोंडा डीजल शेड में कर्मचारियों के प्रमोशन का मामला तीन साल से लटका कर रखा गया है। जबकि अन्य जगहों पर तीन बार प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। इससे कर्मचारियों में काफी आक्रोश है। प्रमोशन तो छोड़िए कर्मचारियों को परेशान अलग से किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही प्रमोशन की सूची जारी नहीं होती है तो संघ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
इस बैठक में एके सिंह,देवेंद्र प्रताप यादव,बीके राय, मनोज द्विवेदी,डीके तिवारी, सतीश चंद्र अवस्थी,कौशल कुमार,देवेश सिंह,अंशुमान पाठक,कुलदीप मणि त्रिपाठी,ईश्वर चंद्र विद्यासागर,विक्रम अजय त्रिपाठी और एबी पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित थे।