नेपाल घूमने वाले विदेशी पर्यटकों की लिस्ट में भारतीयों की संख्या सबसे ज्यादा, चीन दूसरे स्थान पर

हर्षोदय टाइम्स/मनोज कुमार त्रिपाठी
काठमांडू /महराजगंज : फरवरी महीने में सबसे ज्यादा भारतीय पर्यटक नेपाल घूमने गए। विदेशी पर्यटकों में नेपाल घूमने वालों में भारत शीर्ष पर है। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक,नेपाल पर्यटन बोर्ड ने शनिवार को कहा कि पिछले फरवरी महीने में कुल 97426 पर्यटक नेपाल आए। फरवरी महीने में सबसे ज्यादा भारतीय पर्यटक नेपाल घूमने गए। विदेशी पर्यटकों में नेपाल घूमने वालों में भारत शीर्ष पर है। मीडिया की एक रिपोर्ट में नेपाल पर्यटन बोर्ड ने शनिवार को कहा कि पिछले फरवरी महीने में कुल 97426 पर्यटक नेपाल आए। इनमें से 25578 भारत से थे। इसके बाद,चीन से 9180 और अमेरिका से 9089 पर्यटकों ने देश का भ्रमण किया। इसके बाद चौथे नंबर पर थाईलैंड रहा, जहां से नेपाल जाने वाले पर्यटकों की संख्या 4,799 रही। जबकि यूके और बांग्लादेश क्रमशः 4,571 और 4,099 पर्यटकों के साथ सूची में पांचवें और छठे स्थान पर हैं।

नेपाल पर्यटन बोर्ड के निदेशक मणि लामिछाने के अनुसार,फरवरी में 25,000 से अधिक भारतीयों ने नेपाल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि वास्तविक संख्या बहुत अधिक है, क्योंकि भारत से बड़ी संख्या में पर्यटक सड़क मार्ग से नेपाल आए। जनवरी में नेपाल में भारत से 18,041 पर्यटक गए थे।
फरवरी में नेपाल में हवाई मार्ग से आने वाले पर्यटकों की संख्या फरवरी 2023 से 33 प्रतिशत अधिक है, जिसमें 73,255 पर्यटक आए थे। 2019 की तुलना में पूर्व-कोविड अवधि में यह 95.12 प्रतिशत रही। नेपाल पर्यटन बोर्ड के मुताबिक, फरवरी 2019 में नेपाल आने वाले पर्यटकों की संख्या 1,02,423 थी।
कोविड से प्रभावित रहा नेपाल का पर्यटन
नेपाल पर्यटन बोर्ड के निदेशक लामिछाने ने कहा कि नेपाल का पर्यटन क्षेत्र कोविड -19 से बुरी तरह प्रभावित है। 2024 में इसमें सुधार होने की उम्मीद है और फरवरी का डेटा इस ओर एक सकारात्मक संकेत देता है। उन्होंने कहा कि मार्च के बाद पर्यटन सीजन शुरू होने पर अगले महीने से पर्यटकों की संख्या में काफी वृद्धि होगी।
नेपाल के पर्यटन स्थलों की बात करें तो राजधानी काठमांडू में पूरे साल ठंड रहती है। गर्मियों के मौसम में काठमांडू घूमने के लिए अच्छी जगह है। इसके बाद नेपाल का पोखरा भी पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में से एक है। यहां भी सबसे ज्यादा पर्यटक आते हैं।