उत्तर प्रदेश

झांसी में CBI का बड़ा ट्रैप, सेंट्रल जीएसटी की डिप्टी कमिश्नर समेत 5 गिरफ्तार


बीच चौराहे पर 70 लाख की घूस लेते दबोचे गए अफसर, छापेमारी में 1.60 करोड़ नकद बरामद


झांसी/महाराजगंज। बुधवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने सेंट्रल जीएसटी की डिप्टी कमिश्नर एवं आईआरएस अधिकारी प्रभा भंडारी समेत पांच लोगों को 70 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी झांसी के एक व्यस्त चौराहे पर की गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।


सीबीआई के मुताबिक, प्रभा भंडारी के साथ तीन अन्य जीएसटी अधिकारी भी रिश्वतखोरी में शामिल पाए गए। इसके अलावा जीएसटी मामलों के अधिवक्ता नरेश कुमार गाता और एक फर्म के प्रोपराइटर राज को भी आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि जीएसटी से जुड़े एक प्रकरण में राहत दिलाने के एवज में मोटी रकम की मांग की जा रही थी।


कार्रवाई के बाद सीबीआई ने आरोपियों के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की, जहां से करीब 1.60 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस हाई-प्रोफाइल कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में खलबली मची हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}