नौतनवां में विधायक की उपस्थिति में बड़ी संख्या में लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज: नौतनवां विधानसभा अंतर्गत नौतनवां नगर के जिला परिषद डाक बंगला परिसर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित मिलन समारोह में गुरुवार को नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी की उपस्थिति में विधान सभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

गुरुवार की दोपहर को नौतनवां विधान सभा क्षेत्र के नौतनवां और लक्ष्मीपुर ब्लाक सहित नौतनवां नगर के बड़ी संख्या में सभासद,ग्राम प्रधान साहित तमाम गणमान्य नागरिकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि सरकार की नीतियों से प्रदेश का हर वर्ग खुश है। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह है। सदस्यता दिलाने के लिए आए लोकसभा चुनाव के नौतनवां विधान सभा प्रभारी प्रभाकर द्विवेदी ने कहां की नौतनवां विधान सभा क्षेत्र की जनता काफी जागरूक हुई है। नौतनवां की पहचान बदली है। नौतनवां का नाम अब गर्व से लिया जाता है। अंत में सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर मुख्य रूप से ब्लाक प्रमुख नौतनवां राकेश कुमार मद्धेशिया, नौतनवां नगर अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, प्रदीप पांडे, चंद्र प्रकाश मिश्रा, हरिशंकर जायसवाल, विशुन देव चौरसिया सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान अशोक यादव,सभासद नौतनवां अनिल मद्धेशिया, संजय पाठक,अनिल जायसवाल, राहुल दुबे, राकेश जायसवाल, अमित यादव, अशोक रौनियार,अभय कुमार, कल्लू जायसवाल, संजय मौर्य,राजू अग्रहरी, विशाल जायसवाल, अजय दुबे, सुनील जायसवाल,जय प्रकाश मद्धेशिया, मनोज कुशवाहा,दुर्विजय कुमार ,विशाल
जायसवाल,अनिल पटवा, सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।