उत्तर प्रदेशमहराजगंज

भाजपा स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं का सम्मान, संगोष्ठी आयोजित

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज


वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार, 06 अप्रैल 2026 को केशरीपुर, रोहनिया स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल एवं जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा उपस्थित रहे।


इस दौरान मुख्य अतिथियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की नीतियों, उपलब्धियों और संगठन की मजबूती पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही संगोष्ठी के माध्यम से संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर भाजपा के जिला एवं क्षेत्र स्तर के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}