उत्तर प्रदेश

रोबोटिक सर्जरी से भविष्य में चिकित्सकों की कमी की समस्या होगी कम : डॉ. आरके धीमान


सुल्तानपुर। स्ववित्तपोषित चिकित्सा महाविद्यालय में शनिवार को हाइपरटेंशन (उच्च रक्तचाप) के उपचार, निदान एवं गंभीरता विषयक सेमिनार का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री एवं पीजीआई लखनऊ के निदेशक डॉ. आर.के. धीमान ने आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रदेश में रोबोटिक सर्जरी का विस्तार तेजी से हो रहा है। आने वाले समय में यह तकनीक शल्य चिकित्सा को और अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनाएगी तथा चिकित्सकों की कमी से उत्पन्न चुनौतियों को काफी हद तक कम करने में सहायक होगी।


उन्होंने बताया कि पीजीआई में रोबोटिक सर्जरी का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है और इसे चरणबद्ध तरीके से अन्य जनपदों तक विस्तारित किया जा रहा है।


महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रियंक वर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भारत भूषण ने कहा कि जिले के लिए यह गौरव की बात है कि दो पद्मश्री सम्मानित चिकित्सकों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।


सेमिनार में हाइपरटेंशन की रोकथाम, समय पर पहचान, उपचार और इससे होने वाली जटिलताओं पर विशेषज्ञों ने विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर सीएमएस डॉ. अविनाश गुप्ता, डॉ. ए.के. सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. आर.ए. वर्मा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि त्रिपाठी, डॉ. डी.एस. मिश्रा, डॉ. राजेंद्र कपूर, डॉ. आशीष, डॉ. जे.पी. सिंह, डॉ. अंकुर सेठ तथा डॉ. पवन सिंह सहित अनेक चिकित्सक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}