उत्तर प्रदेशमहराजगंज

मास्टर रोल में 103 श्रमिकों की हाजिरी, सुबह 9:30 बजे मौके पर एक भी नहीं मिला

मुडिला चौधरी में वीबी-जी राम जी योजना के कार्य में अनियमितता का आरोप, पोर्टल पर दर्ज उपस्थिति और धरातल की स्थिति में बड़ा अंतर

महराजगंज। पनियरा विकासखंड के ग्रामसभा मुडिला चौधरी में वीबी-जी राम जी योजना के तहत कराए जा रहे कार्य में पोर्टल पर दर्ज श्रमिकों की उपस्थिति और मौके की स्थिति में अंतर सामने आया है। पांच अक्टूबर को सुबह करीब 9:30 बजे कार्यस्थल के निरीक्षण के दौरान एक भी श्रमिक काम करता हुआ नहीं मिला। जबकि सरकारी पोर्टल पर 14 मास्टर रोल में कुल 103 श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज दिखाई दे रही है।

जानकारी के अनुसार, पांच अक्टूबर के लिए योजना के तहत कराए जा रहे कार्य से संबंधित 14 मास्टर रोल में 103 श्रमिकों की हाजिरी दर्ज है। इतनी संख्या में श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज होने के बावजूद मौके पर किसी श्रमिक के नहीं मिलने से मास्टर रोल में दर्ज उपस्थिति और कार्य की निगरानी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।


वहीं, चार अक्टूबर को भी पोर्टल पर 13 मास्टर रोल में कुल 85 श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज दिखाई गई थी। इस दिन नहर की पटरी पर घास की सफाई का कार्य किए जाने की जानकारी है। लगातार दो दिनों तक पोर्टल पर बड़ी संख्या में श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज होने के बावजूद मौके की स्थिति अलग मिलने से योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी योजनाओं में श्रमिकों की वास्तविक उपस्थिति के आधार पर ही कार्य और भुगतान की प्रक्रिया होनी चाहिए। ऐसे में पोर्टल पर दर्ज उपस्थिति और मौके की स्थिति में अंतर मिलने पर मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।

मामले में संबंधित अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (एपीओ) ने बताया कि कार्यस्थल की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि पोर्टल पर दर्ज 103 और 85 श्रमिकों की उपस्थिति के बावजूद कार्यस्थल पर श्रमिक क्यों मौजूद नहीं थे। जांच के बाद ही मास्टर रोल में दर्ज उपस्थिति की वास्तविकता और किसी स्तर पर हुई लापरवाही अथवा अनियमितता की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

इस संबंध में डीसी मनरेगा का पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया, लेकिन फोन नहीं उठने के कारण उनका पक्ष नहीं मिल सका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}