प्रभु श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा में आमंत्रित नेपाल के चार विशिष्ट अतिथि अयोध्या रवाना

सोनौली बार्डर पर विधायक ऋषि त्रिपाठी और उपजिलाधिकारी नौतनवां मुकेश कुमार सिंह ने पुष्प वर्षा कर चारों अतिथियों किया अभूतपूर्व स्वागत
मनोज कुमार त्रिपाठी/ उमेश चन्द्र त्रिपाठी
सोनौली महराजगंज: अयोध्या
में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए नेपाल से विश्व हिंदू परिषद का एक प्रतिनिधि मंडल सोनौली बॉर्डर पर पहुंचा। भारतीय सीमा में नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी और प्रशासनिक अधिकारियों ने उपजिलाधिकारी मुकेश कुमार सिंह ने उनको फूलमाला पहनाकर, पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। बता दे कि 22 जनवरी को नेपाल से भी तमाम लोगों को अयोध्या पहुंचना है।
प्रशासन ने नेपाल के विशिष्ट अतिथियों के स्वागत के लिए पूरी तैयारी कर रखी थी। 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर नेपाल से आमंत्रित लोगों का आगमन भी शुरू हो गया है। आज शनिवार को विधायक ऋषि त्रिपाठी और नौतनवां और एसडीएम मुकेश कुमार सिंह ने ढोल नगाड़ा के साथ पुष्प वर्षा और फूलों की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद ये सभी लोग सोनौली सीमा से अयोध्या के लिए रवाना हो गए।
नेपाल से आए प्रतिनिधि मंडल में विश्व हिंदू परिषद नेपाल के अध्यक्ष टीका पहाड़ी,आयोजन सचिव प्रहलाद रेग्मी,पूर्व सचिव पशुपतिनाथ मंदिर विकास कोष रमेश उप्रेती, सचिव पशुपतिनाथ विकास कोष राजू खत्री सहित शामिल रहे।अध्यक्ष टीका राम ने कहा कि इस अविस्मरणीय पल का साक्षी बनाना उनके लिए बड़े सौभाग्य की बात है।उन्होंने कहा कि माता सीता नेपाल की थीं। ऐसे में प्रभु राम हमारे पाहुन हैं। 22 जनवरी को उनके मूर्ति के प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल होकर हम सभी इस पुण्य के भागी होंगे।