उत्तर प्रदेशमहराजगंज

महिला पर तेदुएं ने बोला हमला,घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज : खबर महराजगंज से है जहां खेत के पास लकड़ी इकट्ठा कर रही एक महिला पर तेंदुए के तीन शावकों ने हमला बोल दिया। महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग बचाने के लिए दौड़े तो तेंदुआ, लोगों की भीड़ देख अपने शावकों के साथ गन्ने के खेत में जाकर छिप गया। घटना की जानकारी तत्काल वन विभाग को दी गई और महिला को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

इस घटना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम तेंदुए व शावकों की तलाश में जुट गई। साथ ही ग्रामीणों को वन जीवों से सतर्क रहने के लिए अपील किया। लेकिन जंगली तेंदुए व शावकों के पकड़े न जाने के बाद ग्रामीणों में जहां एक तरफ वन विभाग के प्रति आक्रोश है तो वहीं क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

बता दें कि महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल सरहद से सटे गेड़हवा गांव के पास से होकर गुजरी टेल फाल नहर पटरी पर बुधवार शाम एक महिला लकड़ी के टुकड़ों को इकट्ठा कर रही थी। इसी बीच महिला पर तेदुएं के शावकों ने हमला बोल दिया। हमले में महिला घायल हो गई। महिला की चीख पुकार सुन आस-पास के लोग मौके पर पहुंचने के लिए दौड़े। वहीं अपने ओर लोगों को आते देख तेदुएं ने शावकों के साथ गन्ने के खेत में जाकर छिप गया। घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}