उत्तर प्रदेशमहराजगंज

विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते जिलाधिकारी

महराजगंज, 16 फरवरी 2024, जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ क्रिटिकल गैप और जल जीवन मिशन के तहत संचालित निर्माण परियोजनाओं में विद्युत संयोजन कार्यों की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने बैठक में जल जीवन मिशन में कार्यदायी संस्था जेएमसी से विद्युत संयोजन हेतु विद्युत विभाग को किए गए भुगतान की जानकारी ली। जेएमसी द्वारा अवगत कराया गया कि कुल 27 परियोजनाओं में विद्युत संयोजन हेतु निर्धारित धनराशि विद्युत विभाग को प्रेषित की जा चुकी है। जिनमे 15 परियोजनाएं महराजगंज डिवीजन, 08 आनंदनगर डिवीजन (05 फरेंदा व 03 पनियरा) और 04 निचलौल डिवीजन में हैं।
अधीक्षण अभियंता विद्युत ने अवगत कराया कि महराजगंज डिवीजन में 06 आनंदनगर डिवीजन में 01 परियोजना में विद्युत संयोजन का कार्य हो चुका है। शेष में जल्द विद्युत संयोजन प्रदान कर दिया जाएगा।
जिलाधिकारी महोदय ने 29 फरवरी तक विद्युत संयोजन का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने जेएमसी को निर्देशित किया कि विद्युत संयोजन हेतु प्रेषित धनराशि की सूचना अधिशासी अभियंता जल निगम के माध्यम से अधीक्षण अभियंता विद्युत को उपलब्ध कराएं ताकि नियमित रूप से विद्युत संयोजन की समीक्षा करते हुए संयोजन के कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराया जा सके। जिलाधिकारी महोदय ने क्रिटिकल गैप के द्वारा निर्मित स्वास्थ्य उपकेंद्रों में विद्युत संयोजन हेतु प्रेषित आवेदनों को भी 29 फरवरी तक पूर्ण करते हुए उपभोग प्रमाणपत्र (यूसी) प्रेषित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने सभी डिवीजन में ट्रांसफार्मर परिवहन के लिए एक–एक ट्राली खरीद कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु भी अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देशित किया।
बैठक में अधीक्षण अभियंता विद्युत श्री वाई.पी. सिंह, सहायक अभियंता जल निगम महेश चंद्र आजाद, सभी एक्सईएन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}