नई दिल्लीभोपाल

नावालिग बच्ची के साथ पिता ने किया दुष्कर्म, अंजान ‘राजू’ पर लगवाया आरोप

  • डीएनए टेस्ट में हुआ खुलासा तो पिता पाक्सो एक्ट में गया जेल

हर्षोदय टाइम्स/अजय पाठक

भोपाल / दिल्ली/महराजगंज । भोपाल में अशोका गार्डन पुलिस ने एक ऐसा खुलासा किया है जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। एक पिता ने ही अपनी 13 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद वह गर्भवती हो गई तो बचने के लिए दिल्ली के किसी राजू नाम के शख्स पर आरोप लगवा दिया।


दरअसल, नाबालिग बच्ची अशोका गार्डन थाने पहुंची थी। उसे बताया था कि वह दिल्ली अपने नाना के घर गई थी। वहां पर पड़ोस में रहने वाले राजू ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। बच्ची के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दिल्ली पुलिस को भेज दिया। दिल्ली में पुलिस ने राजू की तलाश की लेकिन कोई नहीं मिला

पुलिस को जब शक हुआ तो उसने बच्ची को फिर से बयान लिया। जिसमें उसने बताया कि उसके पिता ने ही उसके साथ रेप किया है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने बच्ची के मां का भी बयान दर्ज किया। जिसमें मां ने बताया कि उसकी बेटी पिछले 2 साल से दिल्ली नहीं गई है।


पुलिस ने कोर्ट से अबॉर्शन की परमिशन ली और भ्रूण और पिता का DNA टेस्ट करवाया। जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आया दिल्ली पुलिस ने पिता को आरोपी बनाया और वापस भोपाल भेजा। जिसके बाद पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पॉक्सो कोर्ट में आरोप में तय हो गया है। अब यह मामला ट्रायल में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}